जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजेश भरावा की नियुक्ति करने के बाद पहली बार रविवार को कांग्रेस किसान व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर रही है। जिलाध्यक्ष भरावा ने कहा कि कांग्रेस में मंच छोटा और पंडाल बड़ा किया जाएगा। पहली बार ब्लॉक और मंडलम् के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को न्यू रोड स्थित एक होटल में हुई। 9 सितंबर को बरबड़ हनुमान मंदिर में किसान व कार्यकर्ता सम्मेलन सांसद कांतिलाल भूरिया व एआईसीसी पर्यवेक्षक धीरुभाई पटेल व अल्केश दवे की मौजूदगी में होगा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कार्यवाहक आलोट विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्रसिंह जादोन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमावत ने भी संबोधित किया।
जिला कांग्रेस की बैठक मौजूद कांग्रेसी।
कांग्रेस के साथ चलेगा युवा संगठन
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय चौधरी ने कहा कि युवा संगठन हमेशा कांग्रेस के साथ मिलकर चलेगा। कांग्रेस से युवाओं को लगातार जोड़ा जाएगा।