सलसलाई | आज जिधर देखो उधर अन्नदाता किसान परेशान नजर आता है। भावांतर योजना में भुगतान के लिए भटकता है। शुजालपुर विधानसभा के गुलाना तहसील के कई गांवों में बीमा न के बराबर मिलना जनप्रतिनिधियों की लापरवाही उजागर कर रही है। इन्हीं की मिलीभगत से वह अधिकारियों की साठगांठ से इन किसानों को परेशान कर मुआवजा नहीं दिया गया।
उक्त बातें किसान अन्नदाता अधिकार यात्रा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ अध्यक्ष शिव कुमार कक्काजी ने कही। शुक्रवार को सुबह अकोदिया से आई यात्रा के बाद बस स्टैंड पर सभा हुई। इस अवसर पर मजदूर संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्काजी का नगर के किसान संघ के शिवनारायण मेवाड़ा, हटेसिंह मेवाड़ा, प्रहलाद सिंह, मनीष मेवाड़ा, केदार मंडलोई, राधेश्याम यादव सहित कई किसान मौजूद थे। किसान अधिकार यात्रा यहां से सारंगपुर की ओर रवाना हुई।
किसान अन्नदाता अधिकार यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए।