निंबोला | क्षेत्र में जून माह के तीसरे सप्ताह में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण किसानों की केली की फसल बर्बाद हो गई थी। इसमें सरकार ने फसल की नुकसानी का मुआवजा देने को कहा था। सोमवार को अधिकारियों ने 50 किसानों को मुआवजा राशि के चेक वितरीत किए। क्षेत्र के बोरी बुजुर्ग, बसाड़, चुंलखान के किसानों को मुआवजे की राशि के चेक दिए गए। अधिकारियों ने कहा 150 किसानों को मुआवजे की 1.16 करोड़ की राशि देना है। किसानों को 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर एक हेक्टेयर पर एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों को 2-3 दिन में यह राशि बांट दी जाएगी।