तराना | किसान सम्मान संकल्प यात्रा गुरुवार को ग्राम सुमराखेड़ा, नानूखेड़ा में गई। जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यहां स्टेशन रोड पर कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से मांग पत्र भरवाए गए। संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से कायथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा बघेरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराजसिंह चौहान, पीसीसी सदस्य एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव आदि उपस्थित थे। आभार कायथा मंडलम अध्यक्ष कैलाश पांडे ने माना