सिवनीमालवा। कृषि उपज मंडी परिसर में मंडी अध्यक्ष रामेश्वर पटेल की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को उन्नत कृषि और फसलों और बीज के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। संगोष्ठी में मंडी अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, किसान नेता बलराम पटेल सहित अतिथियों ने उन्नत कृषि के विषय में जानकारी दी। किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर संजय पाठक, रामेश्वर पटेल, बलराम पटेल, राजेंद्र पालीवाल, राजाराम पटेल, देवी दयाल यादव, परमानंद पटेल, अरविंद सोहरोत, जुगल पटेल, राजेंद्र साध, गोविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।