वनमंडल कटघोरा के वन परिक्षेत्र केंदई में 15 हाथियों का दल घूम रहा है। कोरबी सर्किल में धान की फसल को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी तरह एतमानगर परिक्षेत्र के पचरा सर्किल में 12 हाथी घूम रहे हैं। अब तक दर्जनों किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचा चुके हैं। हाथी ट्रैकिंग दल ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है। लेकिन फसल नुकसान को रोकने में कामयाब अब तक नहीं हुआ है। इसी तरह वनमंडल कोरबा के कुदमुरा व पसर खेत परिक्षेत्र में 20 हाथियों का दल घूम रहा है। एक दल करतला परिक्षेत्र में भी देखा गया है।