उन्नत कृषि अभियान परिषद की दो दिवसीय निशुल्क जैविक कृषि कार्यशाला 28 औऱ 29 अगस्त को सुबह 10.30 बजे राजीव नगर में शुरू होगी। कार्यशाला मे गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदे,श कर्नाटक तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में मल्टी लेयर कृषि, जल प्रबंधन ,मिट्टी की बहान को रोकना , बे मौसम फसलें उगाना, जैविक कृषि ,कृषि वानिकी, फूलों की खेती ,कृषि उद्यानिकी फलोद्यान व जैवविविधता के साथ खेती करने पर चर्चा होगी।