ग्राम नौगांवा में जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार के नेतृत्व में कांग्रेस की किसान सम्मान संकल्प यात्रा शुरू की गई। यात्रा में ग्रामीणों की मांग सुन उनकी समस्या के निराकरण के लिए किसानों से किसान सम्मान संकल्प यात्रा पत्र भरवाए गए। यात्रा तहसील के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में संपन्न होगी। किसानों ने प्रमुख रूप से मंडी में नकद भुगतान, फसलों का उचित समर्थन मूल्य और समय पर मुआवजा देने की मांगे प्रमुखता से रखी। मांगों पर जिला पंचायत अध्यक्ष परमार ने किसानों को आश्वस्त किया आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के साथ न्याय होगा। वह उनकी मांगों को शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस यात्रा में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजराज सिंह, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कानड़ी, पूर्व अध्यक्ष कैलाश गोठी, प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष कप्तान सिंह पवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव आदि शामिल हुए।