मंदसौर | फसल बीमा व्यवस्था से किसानों में रोष है। प्रीमियम भुगतान के बाद भी कई किसानों को नुकसानी की भरपाई नहीं हुई। फसलों में वायरस लगने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। यह बात लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोमिल नाहटा ने कही। नाहटा ने बताया उन्होंने आकोदड़ा, सेमलियाहीरा, एलची में खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया। खेतों में 50 फीसदी तक नुकसान है। शासन-प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने कलेक्टर व कृषि विशेषज्ञों से निरीक्षण की मांग की।