नई दिल्ली. सेविंग अकाउंट उसी बैंक मे खोलना चाहिए जो आपको अधिक से अधिक ब्याज देते हों। वर्तमान में देश की प्रतिष्ठित बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक सेविंग अकाउंट्स में 3.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय बैंक ब्याज देने के मामले में राष्ट्रीय बैंकों से एक कदम आगे हैं। इसके अलावा पांच और भी बैंक हैं जो 3.5% ब्याज देते हैं। इसमें बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा, लक्ष्मी विलाश बैंक, रत्नाकर और यश बैंक शामिल हैं।
अच्छी खबर यह है कि छोटी और कम उम्र वाली बैंक सेविंग अकाउंट्स पर 4% तक ब्याज देती है। जिसमें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एक से दस लाख जमा होने पर 7.2% तक ब्याज देता है। इसी तरह से कई और छोटे फाइनेंसर बैंक हैं जो एक लाख से ऊपर की राशि पर 7% ब्याज देते हैं। नीचे हम आपको कुछ बैंकों के नाम और उनकी ब्याज दर के बारे में बता रहे हैं :
बैंक का नाम | 1 लाख से तक | 1 – 5 लाख तक | 5 – 10 लाख तक | 10 लाख + |
इलाहाबाद बैंक | 3.50% | 3.50% | 3.50% | 3.50% |
आंध्रा बैंक | 5.00% | 6.00% | 6.00% | 6.00% |
कोटक महिंद्रा | 3.50% | 3.50% | 3.50% | 3.50% |
बंधन बैंक | 4.00% | 6.00% | 6.00% | 6.00% |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 3.50% | 3.50% | 3.50% | 3.50% |
बैंक ऑफ इंडिया | 3.50% | 3.50% | 3.50% | 3.50% |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 3.50% | 3.50% | 3.50% | 3.50% |
रत्नाकर बैंक | 5.50% | 6.00% | 6.00% | 6.50% |
डीजी बैंक डीबीएस | 6.00% | 7.00% | 4.00% | 4.00% |
इंडस बैंक | 4.00% | 4.00% | 4.00% | 4.00% |
जे एंड के बैंक | 3.50% | 3.50% | 3.50% | 3.50% |
छोटे बैंक और उनकी ब्याज दर
बैंक का नाम | 1 लाख से तक | 1 – 5 लाख तक | 5 – 10 लाख तक | 10 लाख + |
एयू स्मॉल फाइनेंस | 5.00% | 6.50% | 6.50% | 6.50% |
इक्विटास फाइनेंस | 6.00% | 6.00% | 6.00% | 6.50% |
फाइन केयर स्मॉल | 6.00% | 7.00% | 7.00% | 7.00% |
जाना स्मॉल फाइनेंस | 6.00% | 6.00% | 6.00% | 6.00% |
उज्जैन स्मॉल फाइनेंस | 4.00% | 4.00% | 5.50% | 5.50% |
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस | 4.00% | 4.00% | 4.00% | 4.00% |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस | 6.25% | 7.25% | 7.25% | 7.00% |
इएसएएफ स्मॉल फाइनेंस | 4.00% | 6.50% | 6.50% | 6.50% |
पेमेंट बैंक और उनकी ब्याज दर
बैंक का नाम | 1 लाख से तक | 1 – 5 लाख तक | 5 – 10 लाख तक | 10 लाख + |
आदित्य बिड़ला | 4.00% | ** | ** | ** |
एयरटेल | 5.50% | ** | ** | ** |
फिनो पेमेंट | 4.00% | ** | ** | ** |
पोस्ट ऑफिस बैंक | 5.50% | ** | ** | ** |
कैसे ले सकते हैं फायदा ?
यदि आप बचत खाते में 1 लाख रखते हैं, तो 4% की दर से हर माह 333.33 रुपए ब्याज मिलेगा। वहीं 7% के हिसाब से 583.33 रुपये ब्याज मिलेगा। तो आपको चाहिए कि उस बैंक में सेविंग अकाउंट खोलें जहां आपको ज्यादा मिल मिलती हो और आप कम से कम एक लाख अकाउंट में हमेशा रखें तो लाभ ले सकते हैं।
दस हजार तक की ब्याज टैक्स फ्री है
आयकर अधिनियम की धारा 80टीटीए के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में बचत खाते से मिलने वाले 10,000 रुपये तक के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है। वहीं 2018 के बजट में एक नई धारा 80 टीटीबी पेश की गई जिसमें इस वरिष्ठ नागरिकों को बैंक / डाकघर सावधि जमा, आवर्ती जमा या बचत खाते से मिली 50,000 रुपये तक ब्याज पर छूट का दावा कर सकते हैं।