महासमुंद| भारतीय जनता किसान मजदूर संघ की विधानसभा स्तरीय बैठक 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे टाउन हॉल में होगी। बैठक में विधानसभा के सभी गांवों के ग्राम प्रमुख व सहप्रमुख उपस्थित होंगे। झलप मंडल अध्यक्ष सुनील निषाद, पटेवा मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल यादव, सिरपुर मंडल अध्यक्ष रमाकांत, तुमगांव मंडल अध्यक्ष कीर्ति बघेल, महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने सभी गांवों के प्रभारियों को उपस्थित होने की अपील की है।