सिरोंज| कृषि विभाग ने क्षेत्र के 50 किसानों को पावर स्प्रे प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र बघेल ने किसानों की उन्नति के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या प्राकृतिक आपदा की वजह से फसल नष्ट होना थी। सरकार ने फसल बीमा योजना के माध्यम से इस समस्या का स्थाई समाधान कर दिया है। अब किसान निश्चिंत होकर अपने खेत में काम करता है। ऐसी कई योजनाएं जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भैरो सिंह कुर्मी ने भी संबोधित किया। कृषि विभाग के एसडीओ आशीष आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित कर बताया कि क्षेत्र के 50 किसानों को पावर स्प्रे वितरित किए गए हैं। इन पर 50 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।