महासमुंद| छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन महिलांग ने सिरपुर-लहंगर क्षेत्र के किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र के किसानों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। व्यापक क्षति के बाद भी भाजपा सरकार किसानों को उचित मुआवजा देने में असफल रही है। किसानों को लगातार समर्थन मूल्य, बोनस, सस्ती बिजली के नाम पर छला जा रहा है। हाल ही में हाथी जिला मुख्यालय के पास के गांव सोरिद तक पहुंच गए थे। हाथियों की चपेट में आकर अब तक कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं, कई घायल हुए हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने का निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। महिलांग ने फसल का भी निरीक्षण किया।