गुरुर|किसानों को चना का प्रोत्साहन राशि 15 दिन के अंदर नहीं देने पर राष्ट्रीय राजमार्ग 930 गुरुर पर चक्काजाम करने की चेतावनी विधायक भैय्याराम सिन्हा ने दी है।
विधायक सिन्हा ने कलेक्टर को सौंपे अपने ज्ञापन में बताया है कि पिछले रबी में धान की फसल को हतोत्साहित करने किसानों को दलहन-तिलहन फसल लेने प्रेरित किया था। इस कारण किसानाें ने चना फसल ली। लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था नहीं होने व बाजार में चना के दाम गिरावट होने के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। अप्रैल में मंत्री परिषद की बैठक में चनाउ उत्पादक किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दिए जाने का निर्णय दिया था। लेकिन अभी तक किसानाें को प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। अगर 15 दिन के भीतर प्रोत्साहन राशि नहीं दिया तो धमतरी-बालोद मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।