खेतिया Oct 15, 2018
12 फीसदी तक नमी का कपास खरीदेगी सीसीआई
सीसीआई 8 से 12 फीसदी नमी का कपास खरीदेगी। 1 फीसदी नमी ज्यादा होने पर किसानों को 1 फीसदी कीमत कम मिलेगी। सीसीआई 12 फीसदी नमी तक का कपास खरीदेगी लेकिन निर्धारित मानक के अनुसार 4 फीसदी कीमत में कमी होगी। खरीदी केंद्र प्रभारी योगेश थालनेरकर ने बताया टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खरीदी शुरू की जाएगी। साफ्टवेयर से बिल जनरेट करने के दौरान निर्धारित मानक अनुसार नमी के मुताबिक भुगतान की राशि तय होगी।
मक्का का समर्थन मूल्य से कम भाव न मिले : भाकिसं अध्यक्ष पंचोले
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष मंशाराम पंचोले ने बताया इस बार सरकार ने मक्का खरीदी के लिए प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है। जबकि पिछले साल तक मक्का का समर्थन मूल्य 1700 रुपए क्विंटल था। उन्होंने समर्थन मूल्य से कम भाव में खरीदी नहीं करने की मांग की है, ताकि किसानों को नुकसान न हो। उन्होंने बताया समर्थन मूल्य से कम भाव मिलने पर कलेक्टर को आवेदन देकर चर्चा करेंगे।
24559 किसानों ने कराए पंजीयन
कपास, सोयाबीन, मक्का व अन्य फसलों को समर्थन मूल्य और भावांतर योजना में बेचने के लिए जिले में 24559 पंजीयन हुए हैं। इसमें से 16380 पंजीयन कपास के हैं। जबकि मक्का के 14090, सोयाबीन के 5242, ज्वार के 1698, तुअर के 1052 सहित अन्य फसलों के पंजीयन है।
20 से शुरू होगी साेयाबीन व मक्का की खरीदी
मंडियों में 20 अक्टूबर से 19 जनवरी तक सोयाबीन व मक्का की खरीदी शुरू होगी। पंजीकृत किसानों से किसी भाव में साेयाबीन व मक्का की खरीदी की जाए लेकिन फ्लैट भावांतर प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति क्विंटल 500 रुपए दिए जाएंगे। जबकि पिछले साल भावांतर योजना के तहत मक्का खरीदी हुई थी। मक्का का भाव 1700 रु. क्विंटल था लेकिन इस बार फ्लैट भावांतर प्रोत्साहन राशि लागू होने से कम भाव में मक्का खरीदी होने पर नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
2 से 30 नवंबर तक होगी ज्वार व बाजरा की खरीदी
नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधन लोकेंद्रसिंह झाला ने बताया 2 से 30 नवंबर तक ज्वार व बाजरा की खरीदी की जाएगी। विपणन संघ दलहन व तिलहन फसलों की खरीदी करेगा। उन्होंने बताया भंडारण के लिए बारदान व गोडाउन की परेशानी नहीं आएगी।