श्योपुर | Sep 17, 2018
राष्ट्रीय किसान संगठन की ओर से आज 17 सितंबर को भगवान बलराम की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में कई गांवों के किसानों के जुटने का अनुमान है।
किसान संगठन के जिलाध्यक्ष मूलचंद मीणा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से जयंती कार्यक्रम शहर के श्री हजारेश्वर पार्क में रखा गया है। इस मौके पर भगवान बलराम का पूजन कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि जयंती कार्यक्रम को लेकर कई गांवों में जनसंपर्क किया गया है। चौपाल पर पहुंचकर किसानों को आमंत्रित किया गया है। इसलिए जयंती कार्यक्रम में किसानों की अच्छी-खासी तादाद रहेगी।