अंडा | Sep 25, 2018
भारतीय कृषि महाविद्यालय दुर्ग के छात्रों ने ग्राम कोलिहापुरी में स्थित मंगल भवन में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रोग्राम का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती के तरीके बताए गए। अतिथि एईओ अर्चना चखियार, सरपंच ईश्वर साहू ने किसानों को जैविक खेती को प्रेरित करने के लिए एक जैविक खेती आधारित फोल्डर व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए फोल्डर वितरण किया। किसानों को कृषि पर आधारित नई तकनीक के बारे में मॉडल द्वारा बताया गया साथ ही प्रमुख किसानों को सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही।