बेगमगंज
अत्यधिक वर्षा के कारण जो किसान अपने खेतों में सोयाबीन आदि की फसल नहीं बो पाए थे उनके खेतों में अधिक मात्रा में कांस उगने से किसान अब चिंतित नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग किसान जोखीराम पटेल, बाल गिरी गोस्वामी, सौरभ शर्मा,उदयराम यादव,जफर खां पटेल, शहजाद खां, राजेन्द्रसिंह का कहना है कि कांस का बीज इतनी आसानी से खेतों से खत्म नहीं होता।
इससे पहले उनके खेतों में कांस नहीं था,, लेकिन अत्यधिक वर्षा से खेतों में कांस उग आया है। जिसे उखड़वाकर अलग करवाना कठिनाई का काम है। कांस के कारण उपज भी कम पनप पाती है।
इस संबंध में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि कांस को जड़ से अलग करने के लिए गर्मियों में जब वह सूख जाता है तब खेतों की गहरी जुताई की जाकर दवा डाली जाती है। लेकिन हरे कांस को खेतों से समाप्त करना मुश्किल है।