लोरमी | शुक्रवार को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव अपनी पार्टी के घोषणा-पत्र संबंधित विचार लेने सुबह 11 बजे लोरमी रेस्ट हाउस पहुंचे। सिंहदेव ने प्रेस वार्ता के बाद समूहों से मिलने शहर की ओर निकल गए। इस बीच टीएस सिंहदेव खेत में रोपा लगाने उतरे तो लोग उन्हें देखते रह गए। जोगी कांग्रेस के खेत चलो अभियान पर उन्होंने कहा कि यह कोई पार्टी का काम नहीं है।
यह किसानों का काम है और रोपा लगाने से कोई पार्टी का नहीं हो जाता। उन्होंने व्यापारी संघ मजदूर संघ व सब्जी व्यापारी संघ के वकीलों से मिलकर घोषणा-पत्र से संबंधित विचार-विमर्श किया। इसमें सब्जी संघ के अध्यक्ष तिलक नामदेव ने सब्जी बाजार में हो रही परेशानी बताते हुए कहा कि यहां बिजली और सब्जियों को रखने गोदाम की कमी है।