सीटू, किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह/ जेल भरो आंदोलन किया गया।
कम्युनिस्ट पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संघर्ष के लिए उतरे हजारों मजदूर-किसानों का अभिनंदन किया है। सीटू, किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को 7000 से अधिक लोगों ने अपनी गिरफ्तारियां दर्ज कराई है। धमतरी में 3000 से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर ऑफिस पर सत्याग्रह किया, लेकिन प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। अपर कलेक्टर ने मौखिक रूप से सभी को गिरफ्तार करने व रिहा करने की घोषणा की। यहां सीटू के स्थानीय नेताओं के साथ माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने भी आंदोलन का नेतृत्व किया। दस जिलों में सत्याग्रह आयोजित किए गए।