मैनपुर|Oct 12, 2018
4-5 दिनों से तहसील मुख्यालय के नजदीक नहानबिरी, भाठीगढ़ के जंगल क्षेत्र में वनभैंसा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। भले ही वन विभाग यह दावा कर रही है कि वनभैंसा की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए केयरटेकर नियुक्त किया गया है, जो लगातार वनभैंसा पर निगरानी रखे हुए है।
नहानबिरी के ग्रामीण रामसिंग नागेश, महादेव, श्यामलाल, परमानंद ध्रुव, घनश्याम यादव, चंदन नागेश ने बताया कि एक सप्ताह से वनभैंसा क्षेत्र के जंगल में घूम-घूमकर धान फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी डीएल सिन्हा ने बताया कि वनभैंसा श्यामू नहानबिरी व भाठीगढ़ क्षेत्र के जंगल में दिखाई देने की जानकारी मिलने पर वन विभाग द्वारा 4 केयर टेकर लगाया गया है, जो लगातार वनभैंसा के हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।