जशपुरनगर | Nov 07, 2018
जिले में धान की फसल पक चुकी है। किसानों ने फसलों की कटाई भी शुरू कर दी है।
किसान फसलों को काटकर अब खलिहानों में लाने लगे हैं, वहीं कई किसान मौसम खुलने के बाद अब खलिहान को तैयार करने में जुटे हैं। खलिहान तैयार होने के बाद वे भी फसलों की कटाई में जुट जाएंगे। इस साल बारिश कम होने से धान की पैदावार पर असर पड़ा है। जिले के कई क्षेत्रों में किसान अपनी फसलों को मरने से नहीं बचा पाए। ऐसे किसानों की दिवाली फीकी पड़ जाएगी।