राजनांदगांव| Nov 10, 2018
दिवाली के कारण किसान धान बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शुक्रवार को 444 किसानों ने 110 केंद्रों में 20,427.4 क्विंटल धान बेचा। जबकि उठाव अभी भी कमजोर है। 1260 क्विंटल धान का उठाव किया गया। इसके बाद 10 को शनिवार, 11 रविवार और 12 नवंबर को मतदान के कारण केंद्रों में खरीदी बंद रहेगी।
एक नवंबर से अब तक जिले के 6170 किसानों ने 251002.80 क्विंटल धान बेचा है। इसकी राशि 5204.16 लाख रुपए है। इसमें से लिकिंग के जरिए 1800.17 लाख रुपए काट लिए गए है। शेष राशि किसानों के खाते में डाली जाएगी। मार्कफेड से 7411.33 लाख रुपए प्राप्त हो चुके हैं। अब तक 2340 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है। खास बात ये है कि अब तक 4 केंद्रों में खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। एक नवंबर से अभी तक 110 केंद्रों में ही खरीदी की जा रही है।