राजनांदगांव Nov 02, 2018,
कृषक सेवा सहकारी समिति घुमका द्वारा संचालित धान खरीदी उपकेन्द्र पटेवा में गुरुवार से धान खरीदने की तिथि निर्धारित थी लेकिन कोई भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। इस प्रकार यहां पहले दिन बोहनी नहीं हो सकी।
फड़ प्रभारी पतिराम सिन्हा एवं लत्तू राम यादव ने बताया कि बारदाना की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में की गई है। खरीदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। ऑपरेटर आलोक दुबे, बारदाना प्रभारी भानु वर्मा अपने कार्य पर जुटे हुए हैं। इस उपार्जन केन्द्र के अंतर्गत पटेवा, खजरी, बोटेपार, इरईकला, इरईखुर्द, मासूल, मानपुर, खपरी,दर्रा, जुरलाखुर्द के किसान अपना धान बेचने सकेंगे। धान को बेचने खरीदी केन्द्र पर नहीं पहुंचने का मुख्य कारण अभी किसान धान की कटाई में जुटे हुए हैं। अाने वाले दिनों मेंं आवक बढ़ने की उम्मीद है।
पटेवा. धान खरीदी केंद्र में पूरी तैयारी कर ली गई है।