उपरवाह Nov 02, 2018
धान उपार्जन केंद्रों में गुरुवार से सहकारी समिति के माध्यम से किसानों का धान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई। धान उपार्जन केंद्र उपरवाह एवं बघेरा में इसकी उद्घाटन समिति के अध्यक्ष दुर्जन लाल देवांगन, सदस्य कृपालसिंह साहू, महेश कुमार साहू, बिस्वासा बाई साहू, ग्राम प्रमुख प्रेमसुख साहू, समिति प्रबंधक डोमन लाल साहू, भगवती प्रसाद यादव आदि के उपस्थिति में तराजू एवं धान की पूजन श्रीफ़ल फोड़कर हुआ। इस मौके पर आसपास के कृषक,ग्रामीण,समिति के सदस्य भी मौजूद थे। पहले दिन उपरवाह में 6 किसानों से 194 क्विंटल धान खरीदा गया, जो कि 399452 रुपए का है। सोसायटी किसानों से ऋण के विरुद्ध वसूली 965000 रुपए की गई है। इसी प्रकार पदुमतरा केंद्र में आठ किसानों से 324 क्विंटल धान खरीदा गया, यहां ऋण के विरुद्ध वसूली 73369 रुपए लिया गया। बघेरा केंद्र में सात किसानों से 234.80 क्विंटल धान खरीदी की गई जो 481924 रुपए की है। इस केंद्र में किसानों से धान की खरीदी पहले दिन 119578 रुपए ऋण वसूल किया गया।