राजनांदगांव|Nov 29, 2018
रबी फसल में बीमा प्रकरणों पर किसानों को जागरूक करने कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में किसानों को फसल बीमा के लाभ के संबंध में जानकारी दें, फसल बीमा की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दें। इसमें फसल कटाई प्रयोग से लेकर विभिन्न चरणों के संबंध में जानकारी दें। कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता का पालन भी करें।