भिलाई Oct 31, 2018
किसानों के धान उत्पादन के रकबे का सत्यापन हो रहा है। इसके बाद कुल रकबे का अंतिम आंकड़ा आ जाएगा। लगभग 70 हजार 153 किसानों के सत्यापन का लक्ष्य है। इसमें से अधिकांश किसानों का सत्यापन हो चुका है। जिले में 77 धान खरीदी केंद्रों में बारदाने, नापतौल और धान खरीदने की व्यवस्था की जा चुकी है। किसानों को टोकन भी दिया जाने लगा है। फूड विभाग और जिला सहकारी बैंक के अफसरों ने बताया कि इस साल लगभग पौने चार लाख टन धान खरीदी होने की संभावना है। वर्ष 2016-17 में 3 लाख 52 हजार टन धान खरीदा गया। 2017-18 में सूखे की स्थिति के कारण धान की आवक कम रही। इस बार 16-17 की तुलना में ज्यादा धान खरीदी होने की संभावना है।
धान खरीदी केंद्रों में बारदाना, नापतौल व धान रखने की व्यवस्था कर रहे।
रोस्टर चार्ट बनाया गया
किसानों की सुविधा के लिए खाद्य विभाग ने रोस्टर बनाया है। इसके अनुसार सभी गांवों के किसानों को एक साथ बुलाने के स्थान पर गावों के किसानों को अलग-अलग दिन बुलाया जाएगा और धान खरीदी की जाएगी। केंद्रों में पर्याप्त संख्या में हमाल रहेंगे। स्टॉक सुरक्षित रखने के लिए ड्रेनेज, बारदाना, कंप्यूटर और नापतौल की तैयारी है।
धान खरीदी की तैयारी पूरी, टोकन की व्यवस्था कर रहे
नोडल अधिकारी नियुक्त
मॉनिटरिंग के लिए ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खरीदी केंद्रों की व्यवस्था और तैयारियों की जांच की जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था पर नजर रखने और मॉनिटरिंग के लिए एप की मदद ली जाएगी। कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने सभी केंद्रों में किसानों से के लिए सुविधाएं उपलब्ध करने को कहा है।