रायपुर. Oct 23, 2018
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायपुर के साइंस कॉलेज में किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी किसानों का कर्ज 10 के भीतर माफ कर दिया जाएगा। यदि मोदी सरकार अमीरों के 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर सकती हैं तो कांग्रेसी पार्टी किसानों की कर्ज माफी क्यों नहीं कर सकती। राहुल ने मंच से फिर राफेल घोटाले की चर्चा कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।