खण्डवा | Oct 09, 2018
खाद्यान्न और दलहन निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में वैश्विक स्तर पर 150 देशों के बाजारों में पुन: प्रवेश करने के लिए दालों के निर्यात पर 15 प्रतिशत सब्सिडी देने का सुझाव दिया गया है। निर्यात को आगे भी प्रोत्साहन देने के लिए प्रोत्साहन बोर्ड बनाने की आवश्यकता है।
बताया जाता है कि नैफेड के पास के स्टॉक तुअर, उड़द, मूंग की बिक्री 3200 से 3600 रुपए क्विंटल पर की जा रही है। ऐसी स्थिति में घेरलू मूल्यों को नियंत्रण के लिए निर्यात किया जाना जरूरी है। इससे नई फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। दलहनों का आयात पूरी तरह से बंद है। ब्रांडेड दाल पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है, उसे भी समाप्त किया जाए। गरीब-मध्यम परिवार के लिए दाल दैनिक आहार है। विदेशों में दाल मिलें स्थापित हो जाने से मिलों को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। इस वजह से निर्यात सब्सिडी जरूरी है।
डबल-डॉलर चना एवं मसूर में मांग कमजोर
डबल डॉलर की आवक 13-14 हजार बोरी की रही। भावों में आंशिक नरमी रही। भाव थामने के चक्कर में स्टॉकिस्ट थकते जा रहे हैं। नीलामी में डॉलर 4500 से 5300 ऊपर में 5400 से 5800 रुपए। कुछ ट्रालियां 5950, 5990, 6030, 6050 रुपए बिकी। कंटेनरों में 42X44-6350 रुपए 44X46- 6150 रुपए, 58X60-5250 रुपए, 60X62- 5150 रुपए। वायदा मंदा होने से मंडी में चने के भाव घटाकर बोले गए। चना दाल में मांग का अभाव बना रहा। मसूर में मांग कमजोर होने से भाव पुन: लटक गए। नैफेड ने भी मसूर की बेचवाली की है। तुअर की उपलब्धि कम भाव पर भी काफी सुगम है। खाद्य निगम में छोटे खरीदारों की विशेष रूप से फजीहत हो रही है। वैगन वालों को पहले भरने का मतलब स्पष्ट समझ में आ रहा है। इन सेंटरों पर किसी एजेंसी की नजर होना जरूरी है। ऐसा लगता है कि निगम प्राइवेट कंपनी बन गया है। मंगलवार को अमावस्या बुधवार को अग्रसेन जयंती की वजह से मंडी में अवकाश रहेगा।
चना कांटा 4200 देशी 4100 तुअर मप्र 3500 सेे 3600 महाराष्ट्र 3850 से 3900 लाल 4000 मसूर 3725 से 3750 मीडियम 3400 मूंग हल्का 3800 से 4500 बेस्ट 4500 से 5100 उड़द 2600 से 3200 बेस्ट 3600 से 3800 रुपए। चना दाल चलनसर 4800 मीडियम 5100 बोल्ड 5300 मार्केवाली 5400 तुअर दाल फूल 5600 से 5650 सवा नंबर 5300 से 5350 मार्केवाली 5900 मसूर 4950 से 5150 उड़द दाल 4700 से 4800 बोल्ड 5500 से 5600 मोगर 5200 से 5300 बोल्ड 6400 से 6500 मूंग 5800 से 5900 बोल्ड 6200 से 6300 मोगर 6200 से 6400 बोल्ड 6600 से 6800 रुपए। गेहूं मिल 1950 से 2000 147-लोकवन 2050 से 2100 बेस्ट 2200 से 2300 रुपए। मैदा मिलों की खरीदी में इंदौर, देवास, पीथमपुर, खंडवा 2020 से 2060 जलगांव धुलिया अमलनेर 2140 पूना 2270 अहमदनगर 2240 बेंगलुरु 2380 हैदराबाद 2290 ठाणे 2200 मक्का पीली 1450 से 1460 रुपए।
खरीदी की अनुमति
खरीफ सीजन के दौरान केंद्र सरकार ने राजस्थान को 3.69 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन एवं 3.79 लाख मीट्रिक टन मूंगफली, मप्र को 92,250 मीट्रिक टन मूंगफली, 50,000 मीट्रिक टन तिल और 4200 मीट्रिक टन रामतिल खरीदी की अनुमति दी है।