धमतरी | Sep 19, 2018
खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान और मक्के की खरीदी की समुचित व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना ने खरीदी केन्द्रों में 82 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर 2018 से 31 जनवरी 2019 तक और मक्के की खरीदी 1 नवंबर 2018 से 31 मई 2019 तक की जाएगी। नोडल अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों में बारदाना, कांटा, बाट, तराजू सहित किसानों द्वारा लाए गए धान की ही खरीदी होने के संबंध में मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही उन्हें प्रत्येक शनिवार को स्वयं उपस्थित रहकर खरीदी किए गए धान की मात्रा का भौतिक सत्यापन बारदानों के उपयोग एवं समिति को धान उपार्जन के लिए प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी सॉफ्टवेयर में अपने समक्ष करना अनिवार्य होगा।