Sep 29, 2018
सागर। भारत बंद आंदोलन के दौरान शुक्रवार को मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए पहुंचे किसानों में से कई वापस गांव लौट गए। हालांकि कुछ किसान मंडी के आसपास के गांवों में अपने रिश्तेदार के घर रुक गए। अब वे अपनी उपज शनिवार को सुबह मंडी खुलने पर होने वाली पहली डाक में बेंच सकेंगे।
शुक्रवार को मंडी के गेट तक नहीं खुले, सारे व्यापारियों और उनके कर्मचारियों ने छुट्टी मनाई।
कुछ को छोड़ अधिकतर किसान फसल की कटाई करवाने में जुटे रहे। सागर अनाज तिलहन व्यापारी संघ अध्यक्ष महेश साहू ने बताया कि हमने 28 सितंबर को कारोबार बंद रखने की सूचना मंडी प्रशासन को चार दिन पहले दे दी थी। इस कारण किसानों को मंडी बंद रखने की जानकारी मिल जाने के कारण वे शुक्रवार को माल लेकर मंडी नहीं आए।