डौंडीलोहारा | Sep 25, 2018
सोमवार को किसान संघ ने विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन साैंपा। पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर ने कहा कि किसानों की समस्या कई सालों से लंबित है। सरकार हल करने का प्रयास नहींं कर रही है। जबकि हर साल छग में काल के कारण किसानों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
पिछले साल केंद्रीय जांच दल ने दौरा कर सूखे का मुआयना किया था। लेकिन काल पीड़ित किसानों को अब तक क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली हैै। सरकार ने पिछले चुनाव के समय किसानों से कई प्रकार के वादे किए थे। लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया।
वहीं, धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ दिन पहले बिलासपुर के कांग्रेस भवन में लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
बचत राशि तत्काल मिले
धान का समर्थन मूल्य 2100 रुपए व 300 रुपए बोनस पांच साल का दिया जाए, कृषि ऋण माफ किया जाए। किसान आयोग का गठन किया जाए। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू की जाए। मनरेगा व निर्माण कार्यों की बचत राशि तत्काल दी जाए। धनगांव-खर्रा पुल से नकटा बांध में लिफ्ट एरेकेशन से किसानों को सिंचाई सुविधा दें। वन अधिकारी पट्टा दिया जाए। इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष गैंद सिंह ठाकुर, बिसनाथ गोटा, उदयराम ओंटी, कुशल ठाकुर, भगवती ठाकुर, नवाल जिलानी, सुरेश कोरटी, अशोक कुमार सिन्हा, गंधूराम रावटे उपस्थित थे।