Nov 03, 2018
ताजपुर | गुनई खालसा ताजपुर पिपलिया बीछा उज्जैनिया उमरिया जागीर जंबूरा आदि गांव के किसान घोड़ा रोज़ (नीलगाय) से बेहद परेशान हैं। कृषक विक्रम राठौड़ ने बताया कि किसानों की रात दिन जैसी बीत रही है। पूरी रात बैटरी लेकर फसलों की निगरानी रख रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया लेकिन संबंधित विभाग ने समस्या का निदान नहीं किया। वन विभाग ने खेत की मेड़ के पास जाली जरूर लगाई लेकिन नीलगाय को उसे पार करने में सेकंड भी नहीं लगता। कई किसानों ने घोड़ा रोज़ के कारण फसलें बोई ही नहीं है। किसानों ने मांग की है कि वन विभाग समस्या से मुक्ति दिलाए।