Oct 01, 2018
नरसिंहगढ़
किसानों को जागरूक करने के लिए प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी द्वारा किसान सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हटा से रथयात्रा बटियागढ़ ब्लॉक पहुंची। जहां पर पंचायत सीईओ सहित, सचिव सरपंच और किसानों की मौजूदगी रही।
बकायन सरपंच ने किसानों को ब्रह्मकुमारी आश्रम माउंट आबू से आए लोगों की जानकारी दी। इसके बाद रथयात्रा नरसिंहगढ़ पहुंची। जहां पर शीतल बहन ने किसानों को बताया गया किसान भाइयों को रसायनिक खेती बंद कर पुरानी पद्धति के अनुसार जैविक खेती करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी संसार में जितनी भी जीव जंतु पेड़ पौधे यह सभी परमपिता के बच्चे हैं। इसलिए आज हम पौधों के लिए भी हम साधना करते हैं तो हमें अच्छा महसूस होता है। इसी प्रकार जो आप की फसलें हैं उनके बीच जाकर बैठ कर यदि आप साधना करेंगे तो हमारी साधना का प्रभाव फसल पर भी प्रभाव पड़ेगा। और उससे हमारे घर में अच्छा अनाज आएगा। खेत की मेड़ पर जाकर हम सुबह आसन लगाकर परमात्मा का ध्यान करें।
उन्होंने कहा इस बात का प्रेक्टीकल करके देखा है। इसलिए किसानों को भी पुरानी पद्धति के अनुसार खेती करना चाहिए। इस मौके पर गोविंद पटेल, माया पटेल, सचिव पहलाद पटेल, सहायक सचिव क्रांति दुबे, डालचंद, मूलचंद प्रजापति, गुड्डी सेन, मुकुंदी थे।