Nov 03, 2018
रायगढ़ | किसानों की समस्या सुलझाने अब इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने कॉल सेंटर की शुरुआत की है। किसान कृषि संबंधित समस्याओं की सभी जानकारियों निशुल्क टोल फ्री नंबर पर कॉल कर ले सकेंगे। इसके लिए कॉलेज में लगभग सभी तैयारियां ओ चुकी है।
विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद इसे शुरू किया जाएगा। किसान कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर इस तरह की समस्याओं पर सुझाव देने के लिए जिला कृषि केंद्र में संचालित किया गया। यहां पर धान की कटाई, बुआई, मिंजाई समेत धान की बालियों में लग रहे कीट से जुड़े सवालों के सुझाव देने की व्यवस्था की गई है। टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर जानकारी लेने के लिए कॉल करने पर किसानों को सकारात्मक जवाब मिलेगा।