ग्यारसपुर | Sep 19, 2018
किसानों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय किसान संघ किसानों के लिए किसानों द्वारा चलाया जा रहा गैर राजनीतिक संगठन है। जो किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए तत्पर रहता है। सौंपे गए ज्ञापन में किसान संघ द्वारा मांग की गई है कि केंद्र सरकार सभी कृषि कार्य हेतु ग्राम पंचायतों से किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए। जिसकी मजदूरी मनरेगा योजना से दी जाए। विदिशा जिले में खरीफ की फसल उड़द, मूंग, सोयाबीन लगातार बारिश होने के कारण नष्ट हो गई है। जिसका जल्दी सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा बीमा राशि दी जाए। खरीफ फसल के भाव अंतर पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाए क्योंकि 20 सितंबर तक पूरे किसानों के पंजीयन सरवर डाउन होने के कारण संभव नहीं हो सके हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शीघ्र ही मांगों को प्रशासन पूरा नहीं करता तो है तो किसानों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र दांगी मटेना, श्रीराम दांगी सैरवासा, राजकुमार दांगी खिरिया,गोविंद दांगी सरपंच, श्रीराम दांगी सुमेर, उत्तम दांगी, नरेन्द्र दांगी, देवेंद्र दांगी सभी ब्लॉकों से आए ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, समाज जन उपस्थित थे।