कोरबा | Oct 06, 2018
वनमंडल कोरबा में 34 हाथी घूम रहे हैं। जो कभी भी कुदमुरा परिक्षेत्र में पहुंच सकते हैं। हाथी रोज धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। बिजरा पहाड़ में हाथियों ने चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
कुदमुरा के फूलसरी व कलमीटिकरा होते हुए बालको रेंज की ओर पहुंच गए हैं। हाथियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी हैं। बालको रेंज में 20 हाथियों का दल अब कटघोरा वनमंडल की ओर बढ़ गया है। जिसमें 12 मादा, 4 नर व 4 बच्चे हैं। हाथी गांव की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण जंगल के भीतर ही पर्याप्त भोजन व पानी का मिलना है।
वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने मुनादी कराई है। कुदमुरा रेंज के जिल्गा में हाथियों ने एक मकान को क्षतिग्रस्त किया है। अभी हाथियों का दल गितकुंवारी, एलोंग, गुरमा, श्यांग, फतेपुर, कोल्गा, बड़मार, नोनदरहा, चारमारा, मदवानी के आसपास डेरा जमाए हैं।