Sep 29, 2018
बैठक में चर्चा करते किसान व संस्था पदाधिकारी।
अंजड़
स्थानीय आदिम जाति सहकारी सेवा संस्था ने शुक्रवार को वार्षिक आमसभा की बैठक की। इसमें संस्था के आय-व्यय का बजट पेश किया गया। वार्षिक पत्रकों का वाचन शाखा प्रबंधक केसी सोलंकी ने किया। आमसभा में संस्था के भारतसिंह मंडलोई ने किसानों को शून्य फीसदी ब्याज का लाभ लेने की बात की। संस्था प्रबंधक बाघसिंह चौहान बताया कि किसानों को नियमित रहने पर संस्था लाभ अर्जित करती है। इसमें किसानों की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष जयदेव पाटीदार, मंडल अध्यक्ष भगतसिंह सोलंकी, संस्था प्रतिनिधि व किसान मौजूद रहे।