गुना | Sep 12, 2018
लगातार बारिश के कारण फसलों में नुकसान होने लगा है। किसान मदद के लिए जिला प्रशासन के पास अपनी खराब फसल लेकर पहुंच रहा है। किसान का कहना है कि अगर जल्द ही उसे सर्वे कर मदद नहीं की गई, तो वह कर्ज में दब जाएगा। क्योंकि इस उपज से होने वाली आमदनी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता। लेकिन प्रकृति की मार ने सबकुछ छीन लिया है। मंगलवार को माढई पंचायत करलीली गुना तहसील के ग्रामीण कलेक्ट्रेट में आए और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से फसल नुकसान पर मदद की गुहार लगाई। किसानों ने नम आंखों से बताया कि अब तक उनके गांव में पटवारी सर्वे करने नहीं आए हैं।
खराब हो रही उडद और सोयाबीन की फसल का निरीक्षण करवाने खराब फसल लेकर किसान जनसुनवाई में पहुचें।