इटारसी | Sep 14, 2018
खरीफ फसल का सर्वे नहीं होने से किसानों में निराशा है। यह नाराजी भी है कि कई गांवों के किसानों के खाते में 2017 की खरीफ फसल के बीमा क्लेम का पैसा नहीं आया। यह दो मुद्दे गुरुवार को भारतीय किसान संघ की बैठक में उठे। दोपहर 12 बजे मंडी परिसर में घंटे भर चली बैठक में किसानों की 8 समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं बलराम जयंती कार्यक्रम पर विचार किया गया।
चर्चा में भाकिसं इटारसी तहसील इकाई अध्यक्ष श्रीराम दुबे, मंत्री राजेश साध, जिला उपाध्यक्ष मोरसिंह राजपूत, नेपाल यादव, अहमद खान, वीरेंद्र चौहान, लीलाधर राजपूत, सुभाष साध, कन्हैयालाल साध व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के बाद भारतीय किसान संघ तहसील इकाई का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचा। संघ के तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे का कहना है कि किसानों की मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो संघ आंदोलन करने पर विवश होगा।
इटारसी। किसानों की 8 मांगों का ज्ञापन एसडीएम वंदना जाट को देते हुए भाकिसं का प्रतिनिधिमंडल।