शिवपुरी | Oct 05, 2018
कृषि विभाग की आत्मा परियोजना द्वाराकिसानों के लिए हेलो कार्यालय कार्यक्रम रखा। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने कम रकबे में अधिक पैदावार के साथ परिवार की आमदनी दो गुनी तक बढ़ाने के लिए उन्नत खेती की तकनीक और फसल प्रबंधन के तरीके बताए। हेलो कार्यालय कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने रबी फसलों की बोवनी के लिए तैयारियां, कम लागत में अधिक उत्पादन से आमदनी बढाने के लिए कई उपयोगी जानकारी दी। डॉ. एस गहलोत ने खेती के साथ पशुपालन,बकरी पालन,मुर्गी पालन के फायदे बताए।