दतिया | Sep 13, 2018
किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा और बीमा क्लेम राशि दिलाए जाने की मांग को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा 13 सितंबर को सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए किसान कांग्रेस अध्यक्ष स्वामीशरण कुशवाहा ने कहा कि जिले के किसानों को फसलों में हुए नुकसान की मुआवजा राशि, बीमा क्लेम राशि तथा खाद्य, बीज, बिजली नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण जिले में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अनेक किसानों के परिवारों के बीमार सदस्यों का इलाज नहीं होने के कारण अकाल मृत्यु का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन करेगी। तत्पश्चात राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।