नेपानगर | Sep 13, 2018
नवलसिंह सहकारी शंकर कारखाने में किसानों को लाभान्वित राशि का भुगतान नहीं करने पर कारखाना प्रत्यायुक्त उज्जवल पाटील ने प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर राशि जारी करने की मांग की है।कारखाने को हुए लाभ से गन्ना उत्पादक किसानों को लाभान्वित राशि का भुगतान किया जाना था। लेकिन प्रबंधन की ओर से राशि अब तक किसानों को नहीं दी गई है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। पाटील ने बताया समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार भी किया है। लेकिन अब तक समुचित कार्रवाई नहीं हुई है। वर्ष 2016-17 के सीजन में हुए लाभ की राशि किसानों को दी जाना चाहिए थी। किसानों को वार्षिक साधारण सभा में 100रुपए प्रतिटन की राशि भुगतान करने की घोषणा भी हुई थी।