टीकमगढ़ | Oct 05, 2018
किसान आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा 3 अक्टूबर 2017 को बेरहमी से बर्बरता के साथ किसान भाईयों को लाटी से पीटा और थाना ले जाकर अर्धनग्न करके लॉकर बंद कर दिया। ऐसी किसान विरोधी सरकार के विरोध पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व कैंडिल जलाकर भाजपा सरकार का विरोध किया। यादवेंद्र सिंह ने कहा वर्षा न होने के कारण किसान कर्ज में डूबा हुआ था। मेरा किसान भाई आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा था। जब किसानों की आवाज को 25 हजार किसानों के साथ शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे थे। जिस तरह किसानों पर आसू गैस लाठी चार्ज एवं थाना ले जाकर अर्धनग्न करके लाॅकर में बंद कर दिया। जिन्होंने मजबूरी में आत्महत्या की है। उनके लिए कांग्रेस ने कैंडिल जलाकर विरोध करते हुए दो मिनिट का मोन रख कर उनकी आत्मा को शांति पहुंचे। इस दौरान प्रदेश युवा महासचिव शाश्वत सिंह, इसरार मुहम्मद, केसी चौधरी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।