कोरबा | Sep 25, 2018
वनमंडल कोरबा के कुदमुरा परिक्षेत्र में घूम रहे एक हाथियों का दल वापस धरमजयगढ़ की ओर चला गया है। पहले 58 हाथी घूम रहे थे। अब इनकी संख्या 21 हो गई है।
सोमवार को नरकालो में देखा गया था। हाथी अभी भी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम गितकुंवारी, गुरमा, श्यांग, ठेंगरीमार के आसपास ही घूम रहे हैं। एसडीओ मनीष कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। जिस क्षेत्र में हाथी घूम रहे हैं, उस क्षेत्र में न जाए। इसी तरह कटघोरा वनमंडल के पसान में 15 हाथी घूम रहे हैं। ग्राम लैंगा, बैरा, बासीन, धवलपुर में पांच किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाए हैं।