टिमरनी। Sep 13, 2018
बहरागांव में कृषि विभाग व वैज्ञानिकों का दल उड़द फसल की जांच के लिए पहुंचा। उन्होंने किसान सोहम व रामचंद्र पाटिल के खेत का निरीक्षण किया। गांव के किसान मिश्रीलाल पाटिल ने शिकायत की थी कि टिमरनी केशव ट्रेडर्स से उड़द बीज टी-9 लिया था। 40 किलो उड़द बीज की बुवाई की। चार एकड़ में बोई गई उड़द में दो-तीन किस्म के विजातीय पौधे खेत में लहलहा रहे हैं। वर्तमान में फसल में कुछ पौधों में फलियां पक चुकी हैं, वहीं कुछ विजातीय पौधों में फूल आ रहे हैं। कुछ पौधों में अधिक वृद्धि होने की वजह से बेल निकल आई है। इन बेलों में फलियां भी अधिक लग रही हैं। किसान की शिकायत पर कृषि विभाग के दल ने निरीक्षण कर मौका पंचनामा बनाया। दल में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसके तिवारी, रूपचंद जाटव, सरिता कंगाली, राजेंद्र राजपूत, ओपी जोशी शामिल थे।