टिमरनी | Sep 15, 2018
कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को वनांचल के गांव बोरी, कायरी, महुखाल सहित अन्य गांवों का दौरा कर मक्का फसल का जायजा लिया। अधिकारियों ने खराब फसल का पंचनामा भी बनाया।
अधिकारियों ने किसानों को मक्का की फसल के लिए उचित सलाह भी दी। इस दौरान सहायक संचालक सरिता कंगाली, प्रभारी एसएडीओ राजेंद्र राजपूत, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके तिवारी, रूपचंद जाटव शामिल थे।
आदिवासियों ने की मुआवजा देने मांग
वनांचल में आदिवासी किसानों द्वारा बोई गई मक्का की फसल में बीमारी लगने से उनकी फसल बर्बाद हो गई है। एक दिन पहले ही आदिवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सर्वे कराने की मांग की थी। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद हो चुकी है। उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। आदिवासी किसानों ने बताया कि फफूंद की वजह से मक्का में दाना नहीं बैठा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।