महासमुंद| Sep 19, 2018
मंगलवार को भारतीय जनता किसान मजदूर संघ ने पूर्ण शराबबंदी को लेकर 25 सितंबर को होने वाली रैली के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को साइकिल रैली निकाली। इस दौरान पार्षद देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, अरविंद प्रहरे, राजू चंद्राकर, चंद्रशेखर जलक्षत्री, परदेशी साहू, मोहन साहू, जितेंद्र साहू, बच्चन सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर, लक्ष्मीकांत तिवारी, हिरेंद्र सोनी, महेश चौहान, सूर्या, दुल्ला मरकाम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। रैली को विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाई।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने शहर के 30 वार्डों को साइकिल से भ्रमण किया। इस दौरान पूर्ण शराबबंदी, निराश्रित पेंशन वृद्धि के नारे लगाते रहे। कई स्थानों पर हुआ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया गया। ठेठवार भवन के पास महिला समूह की समस्याओं और इमलीभांठा में पार्षद शोभा शर्मा ने स्वागत किया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरने के बाद लोहिया चौक में रैली का समापन किया गया।