Oct 03, 2018
रायगढ़ | छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिले के सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में समर्थन मूल्य पर मक्का 1365 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई थी।
इस खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में छग सरकार ने मक्का पर प्रति क्विंटल 335 रुपए समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर 17 सौ रुपए प्रति क्विंटल दर तय है। जिले के किसान समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए रूचि नहीं ले रहे हैं। समर्थन मूल्य पर मक्का बेचने के लिए धान की तरह ही किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन 16 अगस्त से शुरू हुई है जो 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत किसानों से मक्का की खरीदी 01 नवंबर से 31 मई तक की जाएगी।
किसानों से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लीकिंग सहित निर्धारित की गई है। धान उपार्जन के समान मक्का का उपार्जन भी ऑनलाइन किया जाएगा। जिले में सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो तीन ब्लॉक धरमजयगढ़, घरघोड़ा व लैलूंगा में मक्का की खेती सबसे अधिक होती है।