भिंड – विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जौन के महाकाल में भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। यह यात्रा भिंड में 28 जुलाई को प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा तैयारियों में हुटी हुई है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने बताया कि 28 जुलाई को भिंड में जिले में प्रवेश करेगी। लहार में मोर्चा के कार्यकर्ता एतिहासिक स्वागत करेंगे। आगामी मिशन 2018 के विधानसभा चुनाव में अटेर में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत कर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम करते हुए भाजपा को जिताने एवं प्रदेश में चैथी बार सरकार बनाने के लिए आह्वान करेंगे। वहीं मोर्चा कार्यकर्ता मेहगांव, गोहद, दमोह, आलमपुर, रौन, अमायन, चितौरा, मछंड, मिहोना, फूफ, पीपरी, गोरमी के सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है।